ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

श्रीलंका और बांग्लादेश में मिले कोरोना वायरस के भारतीय वैरिएंट से संक्रमित मामले, 14 दिन के लिए सीमा बंद

ढाका। बांग्लादेश और श्रीलंका में कोरोना वायरस के भारतीय वैरिएंट से संक्रमित मामले पाए गए हैं। ये सभी लोग हाल ही में भारत से लौटे थे। मामले सामने आने के बाद बांग्लादेश ने भारत से लगने वाली सीमा को बंद करने की अवधि 14 और दिनों के लिए बढ़ा दी है।

भारतीय वैरिएंट को बी.1.617 के रूप में जाना जाता, 14 दिन के लिए सीमा सील्ड

भारतीय वैरिएंट को बी.1.617 के रूप में जाना जाता है। भारत में कोरोना संक्रमण के खराब होते हालात को देखते हुए बांग्लादेश ने 26 अप्रैल को अपनी सीमाओं को सील कर दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- सड़क मार्ग से आवाजाही जारी रहेगी

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत से लगने वाली सीमा को और 14 दिनों तक बंद रखने का फैसला किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि सड़क मार्ग से पहले की तरह ही सामान की आवाजाही जारी रहेगी।

एनटीएसी ने भारत में हालात सुधरने तक बांग्लादेश को सीमाएं बंद रखने का दिया था सुझाव

कोविड-19 पर गठित बांग्लादेश के नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (एनटीएसी) ने भारत में हालात सुधरने तक उससे लगने वाली सीमाओं को बंद रखने का सुझाव दिया था।

कोलंबो में एक व्यक्ति भारतीय वैरिएंट से संक्रमित

श्रीलंका में भी शनिवार को कोलंबो के एक क्वारंटाइन सेंटर में एक व्यक्ति को भारतीय वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में भारत से लौटा था। हाल के दिनों में श्रीलंका में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 16 लोगों की मौत हुई थी, जो एक दिन में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौत थी।

ब्रिटेन में भारतीय वैरिएंट के और मामले पाए गए

प्रेट्र के मुताबिक ब्रिटेन में भारतीय वैरिएंट से संक्रमित और मामले पाए गए हैं। ब्रिटेन के बेडफोर्डशायर काउंटी में कोरोना संक्रमितों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग में ये मामले पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा है। ब्रिटेन में सामुदायिक संक्रमण के भी कुछ प्रमाण मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के अधिाकरियों की चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button