ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

ग्रेटर नोएडाः दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान चली गोली, राहगीर की मौत

नोएडाः ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी में एक राहगीर की मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले राहुल तथा दूसरे पक्ष सुबोध कपिल और कुशल पाल के बीच गाड़ी खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सुबोध ने देसी तमंचे से राहुल पर गोली चला दी। घटना में राहुल बच गया, लेकिन गोली वहां से गुजर रहे राहगीर प्रवेश को लग गई।

उन्होंने बताया कि प्रवेश को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में थाना रबूपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। सुबोध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों के तलाश की जा रही है। सुबोध के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

Related Articles

Back to top button