ब्रेकिंग
Bihar CBI Guidelines: बिहार में CBI की एंट्री पर नए नियम लागू, राज्य कर्मियों के खिलाफ जांच से पहले ... CPL 2026: रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा बाबर आजम का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, गयाना अमेजन वॉरियर्स की लगाता... Hanuman Ansh Vs Toxic: 'मिर्जापुर' के तूफान में भी डटी 'हनुमान अंश', 29वें दिन कमाए 10 करोड़; यश की ... Nepal Flood Tragedy: नेपाल में भीषण बाढ़ से हाहाकार, 275 भारतीय अब भी लापता; MEA ने दी राहत-बचाव की ... SGB निवेशकों को RBI का बड़ा तोहफा: 2021-22 सीरीज VI के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का ऐलान Phone Charging Tips: क्या फोन को केवल 80% तक ही चार्ज करना चाहिए? जानिए 20-80% बैटरी रूल का पूरा सच Krishna Janmashtami Celebrations: मंदिरों में गूंजे घंटे-घड़ियाल, माखन-मिश्री का लगा भोग; आज सुबह 6:... Sea Buckthorn Nutrition: स्किन चमकाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए क्यों 'वंडर बेरी' कहला... Monsoon Alert 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के आसार, पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश... Prayagraj Photographer Murder Case: प्रयागराज में दोस्त ने ही की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, नीले बैग ...
मनोरंजन

Radhe Your Most Wanted Bhai: सलमान ख़ान ने शेयर किया फ़िल्म का ‘ज़ूम-ज़ूम’ गाना, चेतन भगत को हुआ यह कन्फ्यूज़न

नई दिल्ली। सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ 13 मई को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म सिनेमाघरों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी आ रही है, जहां यह पे पर व्यू के आधार पर उपलब्ध रहेगी। सलमान फ़िल्म का ऑनलाइन प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को इसका चौथा गाना ज़ूम-ज़ूम ऑनलाइन रिलीज़ किया गया है। सलमान ने गाना सोशल मीडिया में शेयर किया।

सलमान ने गाना शेयर करने के साथ लिखा- यह ज़ूम-ज़ूम करने का वक़्त नहीं है, इसलिए घर पर ज़ूम-ज़ूम सुनिए और सुरक्षित रहिए। सलमान के इस ट्वीट को रीट्वीट करके चेतन भगत को असमंजस में डाल दिया। उन्होंने लिखा- मुझे वास्तव में लगा कि यह गाना ज़ूम कॉल्स के बारे में होगा। पैनडेमिक में मीटिंग्स वगैरह के लिए ज़ूम कॉल्स का काफ़ी इस्तेमाल हो रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड की कई इवेंट्स और इंटरव्यूज़ भी ज़ूम कॉल्स के ज़रिए आयोजित किये जा रहे हैं। शायद इसीलिए राधे के गाने का शीर्षक चेतन भगत को कन्फ्यूज़ कर गया।

ज़ूम-ज़ूम गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। ऐश किंग, यूलिया वंतूर और साजिद ख़ान ने आवाज़ दी है। ज़ूम-ज़ूम से पहले सीटीमार, दिल दे दिया और राधे का टाइटल ट्रैक रिलीज़ किये जा चुके हैं। इन गानों का संगीत साजिद-वाजिद, देवी श्रीप्रसाद और हिमेश रेशमिया ने दिया है।

बता दें, राधे को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा प्रमुख किरदारों में दिखेंगे। यह कोरियन एक्शन क्राइम फ़िल्म द आउट लॉज़ का रीमेक बतायी जाती है। फ़िल्म में सलमान एक अंडरकवर कॉप के किरदार में हैं, जो ड्रग्स माफ़िया से टक्कर लेता है। रणदीप फ़िल्म में विलेन के रोल में हैं। फ़िल्म का निर्माण सलमान ख़ान, उनके भाई सोहेल ख़ान, जीजा अतुल अग्निहोत्री और निखिल नमित ने किया है। यह सलमान की सबसे छोटी फ़िल्म बतायी जाती है। राधे की अवधि 2 घंटे से भी कम है।

Related Articles

Back to top button