ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मनोरंजन

Pooja Bedi ने बेटी अलाया की लव लाइफ को लेकर बोली बड़ी बात, कहा- ‘मेरे समय में ब्वॉयफ्रेंड-फ्री और वर्जिन होना था जरूरी..’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी बेटी अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला हैं। अलाया ने साल 2019 में अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

अलाया फर्नीचरवाला का नाम इन दिनों शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे के साथ जुड़ रहा है। मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपनी बेटी की लव लाइफ को लेकर अब पूजा बेदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने ऐसी बात बोली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। पूजा बेदी ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है।

इस इंटरव्यू में उन्होंने बेटी अलाया फर्नीचरवाला की लव लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें कीं। साथ ही पूजा बेदी ने अलाया और ऐश्वर्य ठाकरे की डेटिंग की खबरों को न तो खारिज किया और न ही कंफर्म किया है। उन्होंने बेटी की लव लाइफ और बॉलीवुड को लेकर कहा है कि अलाया की निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके समय की डेटिंग और आज के वक्त की डेटिंग में काफी फर्क आ गया है।

पूजा बेदी ने कहा, ‘मेरे समय में, चीजें अलग थीं! आपको ब्वॉयफ्रेंड-फ्री, एक वर्जिन और बिना शादी के होना जरूरी था। लेकिन आज हर एक इंसान अपनी निजी जिंदगी के लिए खुद जिम्मेदार है’।’ उदाहरण के साथ अपनी बात रखते हुए पूजा बेदी ने आगे कहा, ‘करीना कपूर खान अपनी शादी के बाद कितना अच्छा कर रही हैं। इसलिए मैं कहूंगी कि अब इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ चुका है और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि दर्शकों की मानसिकता बदली है। इसके लिए सोशल मीडिया का शुक्रगुजार होना चाहिए’।

अभिनेत्री के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन के बारे में बात की थी। इसमें उन्होंने बच्चों, पिता और अपने एक्स-हसबैंड के बारे में बात की है। उन्होंने तलाक के बारे में भी खुलकर बात की। पूजा बेदी के दो बच्चे हैं। अलाया फर्नीचरवाला और ओमार। उन्होंने बतौर सिंगल मदर अपने बच्चों को बड़ा किया किया है।

Related Articles

Back to top button