ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

राज्य में संक्रमण दर में बड़ी गिरावट, अब 15 फीसदी रह गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना-नियंत्रण के लिए किए गए प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप राज्य में संक्रमण-दर तेजी से नीचे आ रही है। 11 मई को यह घटकर 15 फीसदी रह गई है। इसी तरह नए संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से घटता हुआ अब 10 हजार से भी नीचे आ चुका है।

प्रदेश में टेस्ट सुविधाएं बढ़ने के साथ ही, संक्रमितों की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है। 11 मई को ही 42 हजार 750 टेस्ट के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 811 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 9 हजार 717 लोग ही पाजिटिव पाए गए। कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार के लक्ष्य से अधिक 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। 11 मई को प्रदेश में 63 हजार 811 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 8 हजार 540 आरटीपीसीआर टेस्ट, 6 हजार 305 ट्रूनाॅट टेस्ट तथा 48 हजार 966 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है। इसमें कुल 9 हजार 717 लोग पाॅजिटिव आए हैं। इस तरह राज्य की पाजिटिविटी दर भी अब घटकर 15 फीसद रह गई है।

दुर्ग संभाग: यदि हम दुर्ग संभाग के जिलों की बात करें तो यहां 11 मई को दुर्ग जिले में तीन हजार 127 सैंपल टेस्ट में 229 लोग पाजिटिव आए और संक्रमण दर सात प्रतिशत रही। इसी तरह राजनांदगांव में दो हजार 307 लोगों की जांच में 277 लोग पाजिटिव, 12 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, बालोद जिले में 1 हजार 278 लोगों की जांच 225 पाजिटिव, 18 प्रतिशत पाॅजिटिविटी दर, बेमेतरा जिले में 781 सैंपलों की जांच में 88 पाजिटिव, 11 प्रतिशत पाजिटिविटी दर, तथा कबीरधाम जिले में दो हजार 28 सैैंपलों की जांच में 324 सैंपल पाजिटिव और यहां संक्रमण दर 16 प्रतिशत रही है।

रायपुर संभाग: इसी तरह रायपुर संभाग के अंतर्गत 11 मई को रायपुर जिले में चार हजार 191 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 509 सैम्पल पाजिटिव आए और यहां पाजिटिविटी दर 12 रही। वहीं, धमतरी जिले में एक हजार 142 लोगों की जांच में 252 लोग पाजिटिव और संक्रमण दर 22 प्रतिशत, बलौदाबाजार जिले में 2 हजार 567 में से 410 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 16 प्रतिशत, महासमुंद जिले में 2 हजार 23 में से 270 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत तथा गरियाबंद जिले में 782 में से 121 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत रही।

बिलासपुर संभाग: बिलासपुर संभाग के अंतर्गत बिलासपुर जिले में दो हजार 462 में से 566 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, रायगढ़ जिले में 2 हजार 293 में से 847 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 37 प्रतिशत, कोरबा जिले में तीन हजार 533 में से 507 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 14 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा जिले में 2 हजार 367 में से 534 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 23 प्रतिशत, मुंगेली जिले में 2 हजार 874 में से 563 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 20 प्रतिशत तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक हजार 288 में से 284 पाजिटिव और पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत रही।

सरगुजा संभाग: सरगुजा संभाग के जिलों की बात करें तो यहां सरगुजा जिले में तीन हजार 311 सैंपलों की जांच में 406 सैंपल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 12 प्रतिशत, कोरिया जिले में 2 हजार 166 सैम्पलों की जांच में 743 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 34 प्रतिशत रही। इसी तरह सुरजपुर जिले में छह हजार 212 सैंपलों की जांच में 677 सैंपल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 11 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुगंज जिले में 2 हजार 351 सैंपलों की जांच में 511 सैम्पल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 22 प्रतिशत है। वहीं, जशपुर जिले में तीन हजार 467 सैंपलों की जांच में 462 सैंपल पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 13 प्रतिशत है।

बस्तर संभाग: बस्तर संभाग के जिलों में संक्रमण की बात करें तो यहां बस्तर जिले में एक हजार 572 लोगों की जांच में 228 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 15 प्रतिशत है। इसी तरह कोंडागांव जिले में एक हजार 968 लोगों की जांच में 200 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 10, दंतेवाड़ा जिले में 974 लोगों की जांच में 85 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 9 प्रतिशत है।

सुकमा जिले में एक हजार 422 लोगों की जांच में 50 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर 4 प्रतिशत, कांकेर जिले में तीन हजार 970 लोगों की जांच में 257 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर छह प्रतिशत, नारायणपुर जिले में 435 लोगों की जांच में 41 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर नौ प्रतिशत तथा बीजापुर जिले में 920 लोगों की जांच में 49 लोग पाजिटिव तथा पाजिटिविटी दर पांच प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button