ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

खाद की कीमतों में बढ़ोतरी, इंटरनेट मीडिया के जरिए बनाने लगे माहौल

बिलासपुर।  खरीफ फसल की तैयारियों के बीच किसानों के लिए यह बुरी खबर है कि रासायनिक खाद की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पोटाश और डीएपी की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। सत्ताधारी दल कांग्रेस के दिग्गजों व रणनीतिकारों ने इसे मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। यूथ कांग्रेस के नेता जो इंटरनेट मीडिया में सक्रिय हैं उन्होंने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। चर्चा इस बात की भी है कि किसानों के बीच इस मुद्दे को लेकर जाने का निर्णय लिया है।

एक महीने बाद अन्न्दाता किसान खेती किसानी के काम में जुट जाएंगे। 15 जून से प्रदेशभर में किसान खेतों में नजर आएंगे। मानसून की शुस्र्आत के साथ ही इनकी व्यस्तता भी बढ़ जाएगी। इसके ठीक पहले केंद्र सरकार ने रासायनिक खाद की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पोटाश और डीएपी खाद का उपयोग किसान सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। इन्हीं दो खाद की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। सत्ताधारी दल कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण की खतरनाक होती दूसरी लहर के बीच किसानांे के लिए इसे दोहरी मार बता रहे हंै।

इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय किसान नेताआंे के अलावा विपक्षी दलों से ताल्लुक रखने वाले किसान नेता कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। खाद की कीमतों में वृद्धि को अव्यवहारिक बता रहे हैं। यूथ कांग्रेस के रणनीतिकार और प्रमुख नेता इंटरनेट मीडिया के जरिए इसे मुद्दा भी बना रहे हैं। इसमें बहस भी शुरू हो गई है।

किसान हितैषी बनकर जाएंगे उनके बीच

कांग्रेसी रणनीतिकारों ने इसे अहम मुद्दा बनाने की रणनीति बनाई है। खेती किसानी का काम प्रारंभ होने से पहले खाद की कीमतों मंे वृद्धि को लेकर किसानों के बीच जाने का निर्णय लिया है। जिला व शहर कांगे्रस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की टीम बनाई जाएगी। इस टीम में प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को प्रमुखता के साथ शामिल किया जाएगा। किसानों के बीच अपनी बात रखने के लिए किसान नेताओं के चेहरे को सामने रखने का निर्णय लिया गया है।

वर्जन

कोरोना संक्रमण काल के दौर में केंद्र सरकार ने रासायनिक खाद की कीमतों में बढ़ोतरी कर अन्न्दाता किसानों को दोहरी मार दिया है। केंद्र के इस अव्यवहारिक निर्णय की खिलाफत की जा रही है। इस मुद्दे को किसानों के बीच लेकर जाएंगे। हर स्तर पर खाद की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया जाएगा।

अभयनारायण राय-प्रवक्ता,पीसीसी छग

Related Articles

Back to top button