ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

ऑक्सीजन संकट पर पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, ब्लैक फंगस से निपटने को लेकर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के संबंध में ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता के साथ ही उनकी आपूर्ति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान बताया गया कि राज्यों को अच्छी मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद कई लोगों में म्युकरमाइकोसिस की शिकायत पर भी चर्चा की गई।

PunjabKesari
बैठक के बाद पीएम ने किया ट्वीट
बैठक में पीएम मोदी को जानकारी दी गई कि सरकार कोरोना के साथ म्युकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) की दवाओं की सप्लाई को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इनमें ऑक्सीजन की उपलब्धता और देश में दवाओं की आपूर्ति भी शामिल है।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री को बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि कोविड-19 के प्रबंधन में इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों की आपूर्ति की निगरानी की जा रही है।

 रेमडेसिविर के  उत्पादन पर भी चर्चा
बयान के मुताबिक यह चर्चा हुई कि राज्यों को अच्छी मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही रेमडेसिविर सहित सभी दवाइयों के उत्पादन में पिछले कुछ हफ्तों में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है।’’इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का फार्मा क्षेत्र बहुत ही ‘‘वाइब्रेंट’’ है और सरकार के साथ सहयोग से सभी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
‘प्रधानमंत्री ने देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री को रेल और भारतीय वायु सेना के विमानों से ऑक्सीजन की आपूर्ति अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया।

वेंटिलेटर संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा
पीएम मोदी को  ऑक्सीजन सांद्रक और ऑक्सीजन सिलेंडरों की खरीद और देशभर में स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थिति से भी अवगत कराया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों को समयबद्ध तरीके से वेंटिलेटर संबंधी कार्य क्रियान्वयन और इसके निर्माताओं की मदद से तकनीकी और प्रशिक्षण संबंधी मुद्दों को सुलझाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button