ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
देश

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए महापौर ने ली तीन वर्चुअल बैठक, इन विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बुधवार को रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने तीन अलग-अलग वर्चुअल बैठक ली। महापौर ने सबसे पहले भाजपा पार्षद दल, कांग्रेस पार्षद दल और छत्तीसगढ़ महापौर संघ की बैठक ली। महापौर एजाज ढेबर ने भाजपा और कांग्रेस पार्षद दल के साथ वर्चुअल बैठक में वैक्सीनेशन, पार्षद निधि का उपयोग, टेस्टिंग, होम आइसोलेशन की संख्या, सैनिटाइजेशन और श्मशान घाटों की स्थिति को लेकर चर्चा की।

महापौर ने पार्षदों को तीसरी लहर को लेकर चर्चा की। उन्होंने तीसरी लहर को लेकर वार्ड वासियों को वार्ड पार्षदों को सचेत करते रहे एवं टेस्टिंग करवाने से लेकर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के बारे में वार्ड वासियों को बताते रहें ताकि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा सके। बैठक में अलग-अलग पार्षदों ने महापौर से आग्रह किया की बारिश पूर्व रायपुर के बड़े नालों की साफ सफाई के कार्य में और तेजी लाई जाए ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

कोविड सेंटर यथावत रखें

महापौर एजाज ढेबर ने छत्तीसगढ़ महापौर संघ की बैठक की अध्यक्षता की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के नगर निगम के महापौर मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर ने तीसरी लहर को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहां की इस कोरोना काल में बनाए गए अस्थाई कोविड सेंटर यथावत यथावत रखें एवं तीसरी लहर की आशंकाओं के हिसाब से अपनी तैयारी पुख्ता रखें जिनमें बेड ऑक्सीजन घर पहुंच उपचार लोगों को जागरूक करना वैक्सीनेशन सैनिटाइजेशन एवं होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने जैसे मुद्दों पर बात की।

निगम अपने मूल काम पर भी ध्यान दें

नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने बताया कि महापौर ने भाजपा पार्षद दल के साथ वर्चुअल मीटिंग ली। सभी पार्षदों ने अपनी अपनी समस्याएं महापौर के सामने रखी। पार्षद दल की बात सुनने के बाद मीनल चौबे ने महापौर से यह मांग किया है कि निःसंदेह कोरोना से बचना पूरे सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन नगर निगम अपने मूल काम से भटक गई है। उन्होंने कहा कि वार्डों में सफ़ाई व्यवस्था,विघुत व्यवस्था पूरी तरीक़े से चरमरा गयी है।

बारिश से पहले तालाब सफ़ाई एवं बड़े नालों की सफ़ाई आवश्यक है। पहली बारिश में ही अनेक वार्डों में जल भराव की समस्या आ गई। नगर निगम अपने मुख्य कामों की ओर ध्यान दे नही तो आने वाले समय में डेंगू एवं मलेरिया फैलने से लोगों की जनहानि हो सकती है। भाजपा पार्षद दल ने यह मांग की है कि समस्त वार्डों में वैक्सीनेशन कार्य किया जाए, ताकि भीड़ एकत्रित न हो।

Related Articles

Back to top button