ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
मनोरंजन

शादी के बाद अंकिता लोखेंडे ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की तस्वीरें

नई दिल्ली। टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी की। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में टीवी के कई सितारों ने हिस्सा लिया था। आज अंकिता लोखंडे अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त और फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

वहीं अंकिता लोखंडे ने भी अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। शनिवार रात को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी रखी। इस पार्टी में दोनों के करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। अपनी जन्मदिन पार्टी की तस्वीरों और वीडियो को अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

jagran

jagran

इन वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने जन्मदिन का केक काटती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। अंकिता लोखंडे के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर यानी मंगलवार को मुंबई के ग्रैंड हयात में हुई है।

इनकी शादी का जश्न 6 बड़ी रस्मों के साथ तीन दिन तक चला। अंकिता की शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था। 11 को मेंहदी, 12 दिसंबर को सगाई की रस्म हुई। इसी के साथ इंडो-वेस्टर्न म्यूजिक से गूंजती संगीत सेरेमनी 13 तारीख को हुई। 14 तारीख को विक्की और अंकिता लोखंडे महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से सात फेर लिए। शादी की थीम रॉयल ट्रेडिशनल स्प्लेंडर थी।

अंकिता लोखंडे को सिलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेहंदी लगाई थी। वीना नागदा वहीं है जिन्होंने हाल ही में कटरीना कैफ के हाथों में भी मेंहदी रचाई थी। सोशल मीडिया पर पति विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुई थीं। अभिनेत्री की शादी की तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था। साथ ही कमेंट कर अपनी खुशी भी जाहिर की थी।

Related Articles

Back to top button