ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

corona: बंगाल में पहला केस आया समाने, सेना का जवान भी संक्रमित…140 तक पहुंची मरीजों की संख्या

 भारत में कोरोना वायरस केस तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। दिल्ली से लेकर केरल तक दहशत फैलाने वाला कोरोना अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच गया है। कोलकाता में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है, जिससे देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। बता दें कि भारत में कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारतीय सेना का जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

लद्दाख में एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हालांकि, जवान को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि उनके पिता ईरान से लौटे थे। वहीं कोलकाता में जो पहला मरीज मिला है वो लंदन से लौटा था। उसमें वायरस के लक्षण पाए गए हैं। मरीज को बालीघाट के आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के मुताबिक मरीज के माता-पिता और ड्राइवर को भी आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक 15 मार्च को ब्रिटेन से लौटा था।

Related Articles

Back to top button