ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को किया था quarantine, अब जांच रिपोर्ट में पाए गए नेगेटिव

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खुद को केरल के त्रिवेंद्रम में क्वॉरेंटाइन कर लिया था(यानी खुद को अलग-थलग कर लिया था) हालांकि, अब जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें उन्हें नेगेटिव पाया गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के शक में उन्होंने खुद को क्वॉरेंटाइन किया था। बताया गया कि वी मुरलीधरन ने 14 मार्च को त्रिवेंद्रम में एक चिकित्सा संस्थान में बैठक में भाग लिया था। उस दौरान एक डॉक्टर भी थे, जो स्पेन से लौटे थे, जिन्हें 15 मार्च को COVID 19 संक्रमित पाया गया था। जहां इसके बाद से ही मुरलीधरन ने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया था।

भारत में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार 12 बजे तक 126 मरीजों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। सबसे पहले कर्नाटक में कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद दिल्ली में फिर आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र तीसरी मौत हुई। भारत में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 39 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है। 24 संक्रमितों के साथ केरल दूसरे नंबर और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है। देश में अबतक 13 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button