ब्रेकिंग
चीन की चालबाजी के बीच फिलीपींस खरीदेगा भारत की ब्रह्मोस मिसाइलें, 700 मिलियन डॉलर से अधिक की हो सकती... नगर निगम की अनूठी और सराहनीय पहल, 'स्वच्छ दिवाली 1 रुपये वाली' मुहिम के जरिए कबाड़ से उपयोगी बने साम... मुरैना में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़, 80 हजार का इनामी कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार रतलाम में जनसुनवाई की नई व्यवस्था पड़ी फीकी, अधिकारियों की फौज से कम पहुंचे आवेदक— भटकने को मजबूर आम... भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल का तीसरा दिन, पानी सप्लाई भी ठप होने की चेतावनी— शहर में गहराया कचर... मध्य प्रदेश में बना एशिया का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर प्लांट, 6000 करोड़ की लागत से मार्च तक शुरू होगा... केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद, दो अन्य उम्मीदवारों... सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान गुना में बरसे दिग्विजय सिंह, आरएसएस और वीएचपी पर बोला तीखा हमला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दर्दनाक रेल हादसा, ताकू स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट ... धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, भगवान राम-कृष्ण के तुलनात्मक बयान...
देश

राजनांदगांव में भेल-गुपचुप खाकर 71 बीमार : इनमें 47 बच्चे उल्टी-दस्त के शिकार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बाजार में भेल और गुपचुप (गोलगप्पे) खाने के बाद 71 लोग बीमार हो गए। इनमें 47 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों की उम्र छह से 15 साल के बीच है। फूड प्वाइजनिंग के बाद सभी बच्चों को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहां देर रात तक कलेक्टर सहित अन्य अफसर डटे रहे। फिलहाल सभी मरीजों की हालत ठीक बताई जा रही है।

ठेलकाडीह क्षेत्र के गतापारा कला में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा था। इसमें गांव के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे गए हुए थे। सभी ने दुकान से गुपचुप और भेल खाया था। घर लौटेने के बाद एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, कैंप लगाया

वहां बच्चों की स्थिति में सुधार होते नहीं देख सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर देर रात कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वह काफी देर तक अस्पताल में रहे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं SDM के साथ स्वास्थ्य विभाग की एक टीम को गांव भेजा गया है। वहां पर सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button