ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
मनोरंजन

काम पर वापस लौटे विक्की कौशल, फैंस ने ली चुटकी, पूछा -कटरीना भाभी को छोड़ कहां चल दिए?

नई दिल्ली। कटरीना कैफ संग शादी के लगभग 10 दिन बाद विक्की कौशल अब काम पर वापस लौट चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सेल्फी शेयर कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही ये भी बताया कि कुछ दिनों की छुट्टियों के बाद अब वो फाइनली शूट पर वापस लौट गए हैं। हालांकि इस दौरान फैंस उनसे कटरीना को लेकर सवाल करते हुए नजर आए। वहीं कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई देने लगे।

काम पर लौटे विक्की कौशल

विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पहले चाय और फिर कैमरा’। विक्की ने चाय आइकन और क्लैपबोर्ड इमोजी शेयर कर फैंस को खबर दे कि वो शूट पर जा रहे हैं। तस्वीरे से साफ है कि विक्की कार में सफर करते हुए खिड़की के बाहर देख रहे हैं। अपने विंटर लुक को उन्होंने कैफ और सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया।

फैंस ने पूछा- भाभीजी कहां हैं?

विक्की की इस फोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई। लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि अभी तो शादी हुई है कहां चल दिए। तो वहीं कुछ ने कटरीना के लिए ‘भाभीजी’ कहना शुरू कर दिया। एक्टर के पोस्ट कॉमेंट ने एक फैंस कैटरीना के बारे में पूछते हुए लिखा है कि कटरीना कहां है, तो वहीं एक दूसरे ने लिखा है कैट भाभी को छोड़कर काम पर निकल लिए। लोग विक्की से हलवे को लेकर भी सवाल पूछने लगे कि भाभीजी के हाथ का हलवा कैसा लगा?

कटरीना भी सलमान संग करेंगी शूट

हाल ही में कटरीना ने अपने हनीमून की तस्वीर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस फोटो में कटरीना के मेंहदी वाले हाथ दिखाई दे रहे हैं। पीछे समंदर की लहरें देखी जा सकती हैं। खबर है कि कटरीना भी जल्द ही काम पर लौटने वाली हैं। उन्हें समान खान संग टाइगर 3 की शूटिंग अभी करनी है।

Related Articles

Back to top button