ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
विदेश

अफगानिस्तान: काबुल में वेतन ना मिलने पर सरकारी कर्मचारी सड़कों पर उतरे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में वेतन न  मिलने पर सरकारी कर्मचारी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। तालिबान कब्जे के बाद से यहां पर लगातार स्थिति बिगड़ रही है। टोलो न्यूज ने बताया कि सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल और शहरी विकास और भूमि मंत्रालय (एमयूडीएल) के दसियों कर्मचारियों ने अपने लंबे समय से प्रतीक्षित वेतन ना मिलने पर राजधानी काबुल में दो अलग-अलग प्रदर्शन किए।

सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के डाक्टरों की शिकायत है कि उन्हें पिछले 11 महीने से वेतन नहीं मिला है। टोलो न्यूज ने समीर अहमद के हवाले से कहा, ‘मुझे पिछले छह महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। (राष्ट्रपति अशरफ) गनी के कार्यकाल के डेढ़ महीने का भुगतान बकाया है और पांच महीने का वेतन भी बकाया है।

एक महिला डाक्टर ने कहा, ‘हम परिवहन (काम पर आने के लिए) के लिए पैसे देते हैं। डालर का मूल्य बढ़ गया, और खाद्य सामग्री की कीमत बढ़ गई। हम अपने वेतन की मांग करने के लिए बाध्य हैं।’ मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि वे विनाशकारी आर्थिक स्थितियों से जूझ रहे हैं।

एक मेडिकल स्टाफ अमीना ने कहा, ‘मैं अपना किराया, अपने बिजली बिल का भुगतान करती हूं। मैं अब उनमें से किसी का भी भुगतान करने में असमर्थ हूं।’

Related Articles

Back to top button