ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
खेल

इसनए साल पर करें उज्जैन में महाकाल के दर्शन, आइआरसीटीसी पेश कर रहा है शानदार रेल टूर पैकेज

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। नए साल के शुभ आगमन के लए कई सारे लोग इन छुट्टियों में धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में अपने नए साल को बेहतर बनाने के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन, मंदिरों और कुंभ मेले के आयोजन की वजह से जाना जाती है। हर साल काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन आते हैं। महाकाल के दर्शनों के इक्षुक श्रद्धालुओं के लिए आइआरसीटीसी बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको उज्जैन के साथ साथ इंदौर घूमने का मौका भी मिलेगा। इंदौर, खाने के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इसके साथ ही यह शहर अपने में रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को भी संजोए हुए है। इसके अलावा इंदौर के पास ही ओमकारेश्वर और महेश्वर जैसे तीर्थ स्थान भी हैं। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज की डिटेल।

टूर का कार्यक्रम

टूर की शुरुआत पुणे रेलवे स्टेशन से, दोपहर के साढ़े तीन बजे होगी। रात भर की यात्रा के बाद, अगले दिन यात्री सुबह इंदौर पहुंचेंगे। जहां वे हेटल में चेक इन करने के बाद, हिंडोला महल, जहाज महल, मांडू किला, बाज बहादुर पैलेस जैसी जगहों की सैर करेंगे। रात में आराम के बाद, अगले दिन यात्री होटल से चेक आउट करके, महेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके अगले दिन यात्री उज्जैन में, महाकालेश्वर मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, संदीपनी मंदिर, हर सिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। उज्जैन या इंदौर में रात बिताने के बाद, अगले दिन यात्री वापस पुणे लौट जाएंगे।

कितने का है टूर पैकेज

इंदौर और उज्जैन के पांच रात और छह दिन वाले इस पैकेज के लिए आपको, 8190 रुपए खर्च करने होंगे।

Related Articles

Back to top button