ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

अखिलेश का सुझाव- नागरिकों के स्वास्थ से बढ़कर कुछ नहीं, देश में नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू हो

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में कोरोना प्रबंधन को लेकर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच अखिलेश ने सुझाव दिया कि  देश में राष्ट्रीय वैक्सीनेशन अभियान चलाने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि एक देश के लिए अपने नागरिकों के स्वास्थ की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं हो सकती। हमें नेशनल वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू करना चाहिए। ये मजबूत व्यापाक और तत्काल होना चाहिए।

इससे पहले भी अखिलेश कर लिखा था कि “भाजपा सरकार शीघ्र सभी को फ़्री वैक्सीन देने का ऐलान करे व हवाई बातें छोड़कर बताए कि वैक्सीन लगाने की सरकार के पास क्या ठोस योजना है व किस तारीख़ तक ये काम पूरा होगा। अस्पताल को एक खास रंग के ग़ुब्बारों से सजाकर उसका भाजपाईकरण व वैक्सीनेशन को प्रचार का माध्यम बनाना तुरंत बंद हो।

बता दें कि यूपी कोरोना प्रबंधन को लेकर अखिलेश लगातार ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मांग की थी कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार ठहराना बंद करके ऑक्सीजन, बेड, दवाई का इंतज़ाम करे। वहीं चुनाव ड्युटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों को सरकार 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दे।

Related Articles

Back to top button