ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

देश में लगातार कम हो रही कोरोना की रफ्तार, ज्यादा मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट

नई दिल्ली। देश में समग्रता में कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। नए मामले कम हो रहे हैं और मौतें भी नहीं बढ़ रही हैं, उनमें लगभग स्थिरता आ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 3.07 लाख नए केस मिले हैं, 3.55 लाख मरीज ठीक हुए हैं और 4,010 लोगों की जान गई है। इनमें झारखंड के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

शनिवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 46 लाख 79 हजार को पार कर गई है। इनमें से दो करोड़ सात लाख 82 हजार मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,70,254 लोगों की मौत भी हो चुकी है। सक्रिय मामले 36.17 लाख रह गए हैं। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे 40 हजार से कम (34,848) मामले मिले, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा 960 पर पहुंच गया। राज्य में अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

केरल में एक हफ्ते के लाकडाउन के बाद भी 32 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं और 96 लोगों की जान गई है। कर्नाटक (41,664 मामले), तमिलनाडु (33,658 मामले) और आंध्र प्रदेश (22,517 केस) में भी लाकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर नजर नहीं आ रहा। दिल्ली में मामले तो 6,430 मिले हैं, परंतु 337 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में नए मरीजों (12,513) और मृतकों (281) में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और यह अभी 83.83 फीसद पर पहुंच गई है जबकि मृत्युदर पिछले कुछ दिनों से 1.09 फीसद पर बनी हुई है।

पंजाब में 44 दिनों ही 40 फीसद मौतें 

पंजाब में कोरोना संक्रमण के चलते 40 फीसद मौतें पिछले 44 दिनों में ही हुई हैं। 15 मई तक राज्य में कुल 11,693 मौतें हुई थीं, जिनमें से 4,825 मौतें एक अप्रैल के बाद हुई हैं। इस दौरान लुधियाना में सबसे ज्यादा 538 लोगों की जान गई है।

शुक्रवार को कम हुए टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 6,93,093 सैंपल की जांच की गई। पिछले कुछ दिनों की तुलना जांच में भारी गिरावट आई है। लगातार 15 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा रही थी। अब तक कुल 31.30 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

ज्यादा नए केस वाले राज्य :

राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)

कर्नाटक 41,664 21.71

महाराष्ट्र 34,848 53.44

तमिलनाडु 33,658 15.65

केरल 32,680 21.18

आंध्र प्रदेश 22,517 14.11

बंगाल 19,511 11.14

राजस्थान 13,565 8.49

उत्तर प्रदेश 12,513 16.09

हरियाणा 9,676 6.85

गुजरात 9,061 7.4

छत्तीसगढ़ 7,664 9.07

मध्य प्रदेश 7,571 7.24

बिहार 7,336 6.45

पंजाब 6,771 4.90

दिल्ली 6,430 13.87

उत्तराखंड 5654 2.83

हिमाचल प्रदेश 4,145 1.57

जम्मू-कश्मीर 3,677 2.40

Related Articles

Back to top button