ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

सेंट्रल जेल में महिला बंदियों का किया जा रहा है नियमित टीकाकरण

रायपुर।रायपुर सेंट्रल जेल में कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य जारी है। इसी के चलते सेंट्रल जेल में बंद निर्धारित आयु वर्ग की महिला बंदी को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीककरण टीम सेंट्रल जेल में जाकर गाइडलाइन का पालन करते हुऐ टीकाकरण का कार्य कर रही है।

मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया- सेंट्रल जेल में एक अप्रैल को वहां के बंदी को प्रथम डोज का कोरोना टीकाकरण किया गया था।

कुल 95 बंदी का टीकाकरण हुआ, जिसमें 45 से अधिक आयु के 70 और 60 से अधिक आयु के 25 बंदी थे। वहीं पांच फ्रंटलाइन कर्मियों को दूसरे डोज़ का टीकाकरण हुआ। कुल 100 लोगों का अब तक टीकाकरण किया गया था।

उसके बाद 12 मई को 45 वर्ष से ऊपर के 60 बंदी को वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया था। अगले दिन 60 लोगों को प्रथम डोज और 30 लोगों को द्वितीय डोज़ स्वास्थ्य विभाग की स्टाफ नर्स मीला पटेल और एएनएम जूली साहू द्वारा दिया गया है।

14 मई को 48 महिला बंदी को प्रथम डोज और 40 पुरूष बंदी को द्वितीय डोज लगा है। इसी परिपेक्ष में शुक्रवार को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल के निर्देश पर मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट राज यदु द्वारा सेंट्रल जेल में चल रही थी टीकाकरण की मानिटरिंग का कार्य किया गया।

जेल में बंद बंदी और जेल कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीनेशन किया जाना जरूरी था। वहीं, संक्रमण प्रसार को देखते हुए जेल में संचालित की जाने वाली टीकाकरण की गतिविधियों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुऐ किया जा रहा है।

टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना होती है तो बंदी को अस्पताल ले जाने के लिए एंबूलेंस आदि भी तैयार रहती है । हालांकि अब तक हुए टीकाकरण में किसी भी तरह के प्रतिकूल प्रभाव की बात नही है। टीका लेने के बाद सभी बंदी की निगरानी की जा रही है। अब तक टीकाकरण के बाद किसी भी बंदी को कोई परेशानी नहीं हुई है। सेंट्रल जेल में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान का जायजा प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

बताए जा रहे हैं सुरक्षा के टिप्स

मीडिया प्रभारी डोंगरे कहते है टीकाकरण के बाद बंदी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं, जिसका पालन कर वह स्वयं को संक्रमित होने से बचा सकें। उनको बताया जा रहा है कि वर्तमान कोरोना काल में बंदी अपने स्वजन से मुलाकात न के बराबर करें। अगर बहुत ही आवश्यक होने पर करना पड़े तो कोविड नियमों का पालन कठोरता से करते हुए करें। वहीं, जेल में कार्यरत कर्मचारियों से भी अनुरोध किया जा रहा है वह बंदी से शारीरिक दूरी बनाये रखें, ताकि उनके संक्रमित होने की संभावना में बंदी को कोरोना संक्रमण न होने पाए।

Related Articles

Back to top button