ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ...
देश

लाकडाउन में जरूरतमंदों की मदद कर रहा नगर निगम

बिलासपुर। लाकडाउन के दौरान नगर निगम जरूरतमंद लोगाें को सूखा राशन किट का वितरण कर रहा है। खबर मिलने पर महापौर रामशरण यादव भी राशन लोगाें तक पहुंचा रहे हैं। शनिवार को महापौर ने मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक 23 में राशन का वितरण किया। महापौर यादव ने बताया गरीब व मजदूर तबके के लोगों को लाकडाउन में सहायता की आवश्यकता है

काम बंद होने से उन्हें भोजन और परिवार के पालन पोषण में समस्या हो रही है। इसे देखते हुए सरकार कोई भूखा ना सोए इसके लिए प्रयास कर रही है। नगर निगम क्षेत्र में भी जरूरतमंदों को सूखा राशन किट का वितरण किया जा रहा है। राशन वितरण के दौरान एमआइसी सदस्य सीताराम जायसवाल, राजेश शुक्ला, वीरेंद्र सारथी, रुपेश सूर्यवंशी जितेंद्र दास, राकेश गुलाल, नवाब खान, जोन कमिश्नर रामअवतार चौहान, इंजीनियर आशीष अग्रवाल, परमेश्वर यादव और नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

राजेश ने पार्षद निधि से दिए एक लाख

वार्ड नंबर 62 के पाषर्द व एमआइसी सदस्य राजेश शुक्ला ने अपनी पार्षद निधि से सूखा राशन बांटने के लिए एक लाख रुपये दिए हैं। शनिवार को उन्होंने महापौर के साथ वार्ड क्रमांक 62 के अटल आवास व वार्ड 43 में 70 परिवारों को सूखा राशन व सब्जी उपलब्ध कराई। इस दौरान निगम के इंजीनियर हितेश मक्कड़, एनएसयूआइ के विकास सिंह ठाकुर, रतन तिवारी, भरत जुरयानी, शिवा यादव आदि मौजूद थे।

अब तक बंट चुके हैं 2,500 से ज्यादा पैकेट

नगर निगम के द्वारा बीते एक सप्ताह से सूखा राशन किट बांटा जा रहा है। मांग के अनुसार नगर निगम के जोन कार्यालय स्तर पर यह कार्य जारी है। अब तक 2,500 से ज्यादा लोगों को सूखा राशन दिया जा चुका है। किट में पांच किलो चावल, एक किलो राहल दाल, एक किलो प्याज, आधा किलो तेल और आधा किलो नमक होता है।

Related Articles

Back to top button