ब्रेकिंग
Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग... Jharkhand Municipal Election: हजारीबाग और मानगो नगर निगम चुनाव में 'महिला शक्ति' का बोलबाला, नामांकन... Hemant Soren vs Center: सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- 'हक नहीं मिला तो ...
खेल

क्या रद हो सकता है टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा, मंडरा रहा है बड़ा खतरा !

नई दिल्ली। टीम इंडिया को जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाना है जहां भारत और मेजबान देश के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज खेली जाएगी। कुछ दिन पहले बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस सीरीज के लिए हामी भरी थी तो वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी इस दौरे के बारे में कन्फर्म किया गया था। अब अगर अभी के हालात पर नजर डालें तो इस दौरे पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल श्रीलंका में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ऐसी स्थिति में कुछ भी हो सकता है। श्रीलंका में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है और लोगों की मौत भी हो रही है। ऐसी हालत में इस पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है।

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी चिंता में हैं कि कहीं टीम इंडिया का दौरा रद ना हो जाए। श्रीलंका क्रिकेट यानी एसएलसी के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने भी इस बात को माना कि, कोविड-19 से ग्रसित होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि, भारतीय टीम के दौरे तक स्थिति पर नियंत्रण कर लिया जाएगा और फिर इस क्रिकेट सीरीज के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने कहा कि, कोविड-19 मामलों की बढ़ती हुई संख्या चिंता का विषय है, लेकिन हमने इससे पहले भी इंग्लैंड और अन्य टीमों का सफलतापूर्वक मेजबानी की है और सफल रहे हैं। उस वक्त भी कोविड के मामले सामने आ रहे थे। और हमें यकीन है कि, हम भारत की सफलतापूर्वक मेजबानी करने में सफल रहेंगे। बस हम यही चाहते हैं कि, इन मामलों में और वृद्धि ना हो। आपको बता दें कि, अगर भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित ये क्रिकेट सीरीज खेली जाती है तो इसमें टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे क्योंकि वो इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button