ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ...
देश

आज गुजरात से टकराएगा चक्रवाती तूफान, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हजारों लोग

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान टाक्टे के चलते महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक है इसलिए इसे अति गंभीर श्रेणी में रखा गया है। यह तूफान और विकराल होगा और सोमवार की शाम तक गुजरात में दस्तक देगा। शक्तिशाली चक्रवाती तूफान टाक्टे की दस्तक की आशंका के मद्देनजर गुजरात के पश्चिमी इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात टाक्टे के 18 मई की सुबह के आसपास भावनगर जिले के पोरबंदर और महुवा के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि 18 मई को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए जूनागढ़ में मालिया के तटीय इलाकों के पास रहने वाले लोगों को रविवार शाम तक सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, क्षेत्र के कलेक्टर सौरभ पारधी ने कहा, ‘1200 से अधिक लोगों को यहां से निकाला गया है। भोजन और आश्रय के संबंध में सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं

भारतीय वायु सेना ने कोलकाता से अहमदाबाद तक 167 कर्मियों और एनडीआरएफ के 16.5 टन भार के परिवहन के लिए दो सी-130जे और एक एएन-32 विमान की तैनाती की है।

केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में सैकड़ों घर तबाह

केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में चक्रवात के चलते तेज हवा, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। इस दौरान तूफान से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत भी हो गई है। हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के साथ वायुसेना और नौसेना भी मुस्तैद हैं।

Related Articles

Back to top button