ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
देश

नोएडा पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, सेक्टर-6 में वैक्सीनेशन केंद्र का किया दौरा

नोएडा/ गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंच गए हैं। हिंडन एयरबेस से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नोएडा के बोटैनिकल गार्डन में उतरा। इसके बाद वह सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। यहां से अब वे सेक्टर 16a फिल्म सिटी में स्थित एनटीपीसी सभागार पहुंचे। यहां भी वह मीडिया वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी स्थित एनटीपीसी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद एक या दो गांव में जाकर कोरोना को लेकर वहां की स्थिति देखेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान

मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन के दौरान यातायात पुलिस की ओर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। मुख्यमंत्री बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-6 इंदिरा गांधी कला केंद्र और फिर सेक्टर 16 एनटीपीसी तक जाने के बाद किसी एक गांव में जाएंगे। मुख्यमंत्री बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-6 तक नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे होते हुए सेक्टर-14 फ्लाईओवर से सीधे सेक्टर-1 गोलचक्कर होते हुए तय स्थान पर पहुचेंगे। इसी रूट से वापस होते हुए फिल्म सिटी स्थित एनटीपीसी सभागार आएंगे। बोटेनिकल गार्डन से सीधे सेक्टर-18, सेक्टर-15 नया बांस से गोलचक्कर होते हुए इंदिरा गांधी कला केंद्र तक जाने वाले रास्ते से भी जा सकते हैं। डीसीपी यातायात गणेश साहा ने बताया कि मुख्यमंत्री जिस रास्ते से भी गुजरेंगे, वहां पांच से 10 मिनट पहले ट्रैफिक को रोका जाएगा।

Related Articles

Back to top button