ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

देश में थमने लगी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार, 27 दिन बाद तीन लाख से नीचे आए नए मामले

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हर क्षेत्र में राहत मिलती नजर आ रही है। कुछ दक्षिणी राज्यों को छोड़ दें तो पूरे देश में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आ रही है और ज्यादा संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। हालांकि, दैनिक मौतों के मामले कम नहीं हो रहे। 27 दिनों बाद नए मामले तीन लाख से नीचे आए हैं। सक्रिय मामलों में भी एक लाख से ज्यादा की कमी आई है।

रविवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,81,683 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 अप्रैल को तीन लाख से कम (2,94,378) संक्रमित पाए गए थे। इस दौरान 3,78,388 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और 4,092 और लोगों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 49 लाख 62 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से दो करोड़ 11 लाख 67 हजार से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं और अब तक 2,74,411 लोगों की जान जा चुकी है। सक्रिय मामले 35,12,660 रह गए हैं। एक दिन पहले एक्टिव केस 36,17,185 थे।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नए मामलों में गिरावट जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत कई प्रमुख राज्यों में नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मामले बढ़ रहे हैं और केरल एवं कर्नाटक में भी ज्यादा कमी नजर नहीं आ रही। आंध्र प्रदेश में रिकॉर्ड 24,171 नए मामले मिले हैं। बंगाल में भी मामले स्थिर बने हुए हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी मामले कम हो रहे हैं।

रोजाना मौतों में कमी नहीं 

कोरोना संक्रमण के चलते रोजाना होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं नजर आ रही। पिछले 24 घंटे के दौरान 4,044 मौतें हुई हैं, एक दिन पहले 4,010 लोगों की जान गई थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 974 मौतें हुई हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 403, तमिलनाडु में 311, उत्तर प्रदेश में 308, दिल्ली में 267, पंजाब में 202, उत्तराखंड में 188, राजस्थान में 156, बंगाल में 147, छत्तीसगढ़ में 144 और हरियाणा में 139 और मरीजों की जान गई है।

शनिवार को 18.32 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शनिवार को देश भर में 18,32,950 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 31 करोड़ 48 लाख 50 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

संक्रमण दर में गिरावट 

दिनांक      संक्रमण दर (प्रतिशत)

10 मई       24.83

11 मई       17.83

12 मई       17.56

13 मई       19.45

14 मई        18.30

15 मई        19.26

16 मई         16.98

Related Articles

Back to top button