ब्रेकिंग
Hansi Murder Case: हांसी में शोरूम मैनेजर सूरज जैन की दोस्तों ने चाकू घोंपकर की हत्या; गर्लफ्रेंड को... Delhi Anti-Encroachment Drive: शालीमार बाग में 150 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर; मैक्स हॉस्पिटल के पास... Abhishek Banerjee Attack Case: टीएमसी सांसद पर हमले के मामले में 5 गिरफ्तार; बीजेपी पर लगा साजिश का ... नई पीढ़ी की नज़र से हिन्दी पत्रकारिता Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद पर हमले के बाद विपक्ष एकजुट; राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को दी... Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन; 12 सूत्री प्रस्ताव पर सरकार और मराठा नेताओं में... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय... Veerana Actress Jasmine Dhunna: रातों-रात मशहूर होने के बाद कहां गायब हो गईं 'वीराना' की एक्ट्रेस? ज...
देश

श्रीनगर के खानमोह में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर। श्रीनगर के साथ लगते खानमोह इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है। मुठभेड़ के बीच सुरक्षाकर्मी आसपास रहने वाले घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि मुठभेड़ शुरू होने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया परंतु वे नहीं माने।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के सुरक्षाबलों को खानमोह इलाके में आतंकियों के देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इलाके में पहुंच गई और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। ये आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। सुरक्षाकर्मी जब घर-घर की तलाशी ले रहे थे, तभी एक मकान में छिपे इन आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। पिछले करीब एक घंटे से दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

Related Articles

Back to top button