ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

मास्क न लगाने पर टोकते ही आपे से बाहर हुए सपा विधायक, पुलिस से भिड़ गए

कानपुर। कहावत है, गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास। सपा विधायक इरफान सोलंकी के साथ रविवार की रात कुछ ऐसा ही हुआ। वह अपने समर्थक का चालान कटने की सूचना पर दलेलपुरवा चौराहे गए थे, मगर मास्क न लगाने पर खुद उनका भी चालान हो गया। इससे विधायक ने आपा खो दिया और समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो जानकारी हुई।

सपा विधायक इरफान सोलंकी की पुलिस से भिड़ंत को लेकर करीब आधा दर्जन वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए। यही वीडियो अब विधायक के गले की फांस बन गए हैं। वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि विधायक दारोगा से कह रहे है उन्हें विधायकों से बात करने की तमीज नहीं है। इस पर दारोगा ने कहा कि वह उन्हें माननीय विधायक जी संबोधित कर रहा है और क्या कर सकता है।

इस पर विधायक और भड़क जाते हैं। बोले, नए-नए भर्ती हुए और विधायकों से बात करने की तमीज नहीं है। वह पुलिस अधिकारियों से शिकायत करेंगे। इसी बीच दारोगा ने विधायक द्वारा मास्क न लगाए जाने पर टोक दिया। विधायक ने यह सुनते ही मास्क तो लगा लिया, लेकिन वह आपे से बाहर हो गए और चिल्लाने लगे। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। एक दूसरे वीडियो में सैकड़ों की संख्या में भीड़ आती हुई दिखाई पड़ रही है। इस भीड़ में आधे लोग बिना मास्क के दिखाई पड़ रहे हैं।

पुलिस आयुक्त बोले- समस्या पैदा न करें जनप्रतिनिधि

देर रात जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने आगे बढ़कर अपने पुलिस कर्मियों का पक्ष लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने वही किया जो कि उनकी ड्यूटी थी। महामारी काल में जनप्रतिनिधियों का काम है कि वह समस्या पैदा न करें बल्कि पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने वीडियो देखें हैं। अधिकारियों से बात की है।

विधायक बिना मास्क के दिखाई पड़ रहे हैं, इसलिए उनका एक हजार रुपये का चालान किया गया है। उन्हें आशा है कि विधायक चालान की राशि जमा करके जनता में आदर्श स्थापित करेंगे। इसके अलावा दायित्वों का सफल निर्वाहन और संयम बरतने पर प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक सोनकर और फहीम खां को एक हजार रुपये से पुरस्कृत किया किया गया है।

पहले भी आपा खो चुके हैं इरफान

सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा सार्वजनिक रूप से हंंगामा किए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार वह विवादों में रह चुके हैं। सालों पहले मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर समर्थकों के साथ डॉक्टरों से मारपीट की घटना के बाद तब की सरकार की किरकिरी की सबब बने थे। केस्को की पूर्व एमडी रितु महेश्वरी से भी उनकी भिड़ंत चर्चित रही थी और हाल फिलहाल में मौजूदा नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी से भी उनकी कहासुनी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button