ब्रेकिंग
श्योपुर में मंडराया दूध का गंभीर संकट: महंगाई से परेशान पशुपालकों ने बुलाई बैठक, गुरुवार शाम से अनिश... रीवा में मैट्रिमोनियल ऐप के जरिए बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी: आर्मी से रिटायर्ड 74 वर्षीय व्यक्ति को शा... नर्मदापुरम के व्यस्त इटारसी जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा: प्लेटफॉर्म नंबर-4 के ट्रैक पर मिली खतरनाक ... सर्दियों में लें तीखे और मसालेदार 'झोल मोमोज' का मजा: स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है यह अनोखी रेसि... संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवा... संजय राउत ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना: कहा— वे एक सक्षम नेता हैं और उनके बिना यूपी की... खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए तेज किया संपर्क अभ... उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बढ़ी आजम खान की सक्रियता: घोषणापत्र विमोचन के बाद अखिलेश यादव खुद... बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' ह...
खेल

वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी काफी चढ़ी, जानें क्या हो गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को काफी तेजी का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Price) 318 रुपये यानी 0.67 फीसद चढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अगस्त, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 342 रुपये यानी 0.71 फीसद चढ़कर 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। शुक्रवार को इस साल के अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Rate) 48,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

MCX पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 879 रुपये यानी 1.24 फीसद की तेजी के साथ 71,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बीते शुक्रवार को जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 861 रुपये यानी 1.19 फीसद की तेजी के साथ 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 72,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का रेट (Gold Price in Futures Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 16.20 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 1,854.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का मूल्य 10.05 डॉलर यानी 0.55 फीसद की तेजी के साथ 1,853.48 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)

कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.43 डॉलर यानी 1.57 फीसद के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button