ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
टेक्नोलॉजी

WhatsApp ने बदला अपना स्टैंड, कहा – ऐप के फीचर्स और फंक्शन में नहीं होगी कटौती

नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की तरफ से जनवरी में नई प्राइवेसी पॉलिसी को पेश किया गया था। हालांकि नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद से WhatsApp पर भारी दबाव है। ऐसे में WhatsApp के स्टैंड में लगातार बदलाव देखा गया है। इससे पहले 15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को ना स्वीकारने पर WhatsApp की तरफ से अकाउंट बंद करने का ऐलान किया गया था।

दबाव के बाद बदला WhatsApp का स्टैंड 

हालांकि सरकारी दबाव के बाद whatsapp ने अपने रूख में बदलाव करते हुए कहा कि शर्त ना मानने वाले किसी भी यूजर्स के WhatsApp अकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि WhatsApp के कुछ फंक्शन को बंद करने की बात उठी। हालांकि अब WhatsApp की तरफ से साफ किया गया है कि WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को ना स्वीकारने वाले किसी भी यूजर्स के WhatsApp अकाउंट को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी यूजर्स के फंक्शन को सीमित नहीं किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि 15 मई की डेडलाइन के बाद भी सभी यूजर्स के एकाउंट पहले की तरह जारी रहेंगे। साथ ही सारे फीचर्स भी उपलब्ध रहेंगे।

मुश्किल हालात का दिया हवाला

Live Mint की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 के इस मुश्किल हालात में WhatsApp दोस्तों और परिवार के साथ जुडने का एक बड़ा माध्यम है। ऐसे में कंपनी WhatsApp के किसी भी फीचर्स में कोई कटौती नहीं करेगी। चाहे यूजर्स ने WhatsApp पॉलिसी को स्वीकार किया हो या नहीं। कंपनी की मानें, तो ज्यादातर WhatsApp यूजर्स ने नई पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। हालांकि जिन यूजर्स ने पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं की है, उन्हें नोटिफिकेशन भेजा जाता रहेगा। कंपनी के मुताबिक नई प्राइवेसी पॉलिसी से किसी भी यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा नहीं होगा। WhatsApp की तरफ से ऐसा बयान देने को मजबूर होना पड़ा, क्योंकि ऐसी खबरें थी कि WhatsApp पॉलिसी को मंजूरी ना देने पर कंपनी फीचर्स में कटौती कर देगी।

Related Articles

Back to top button