ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
खेल

कोरोना से बिगड़ते हालात पर भारत की आलोचना करने वालों पर बरसे हेडन, देश के नाम लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान हर रोज लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं तो कई अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में भारत में बिगड़ते हालात के लिए कुछ लोग सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने भारत की आलोचना करने वाले लोगों पर निशाना साधा और कहा कि इतनी बड़ी जनसंख्या के देश को संभालना आसान नहीं है।

हेडन ने एक अखबार के कॉलम में लिखा, ‘भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, इतनी खतरनाक जैसे पहले कभी नहीं हुई। जहां भारत इसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो वहीं मीडिया 140 करोड़ की जनसंख्या के इस देश की आलोचना करने में पीछे नहीं है, जबकि इतनी ज्यादा जनसंख्या वाले देश में कोई भी स्कीम लागू करना आसान नहीं है।’

हेडन ने कहा, ‘मैं एक दशक से भी ज्यादा समय से भारत आ रहा हूं और पूरे देश में घूमा हूं, खासतौर पर तमिलनाडु में, जो कि मेरा आध्यात्मिक घर है। यहां के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए मेरे लिए दिल में सम्मान है, क्योंकि वह इतनी विविधता भरा बड़ा देश चलाते हैं। जब भी वहां गया लोगों ने मुझे बहुत प्यार और अपनापन दिया, जिसके लिए मैं हमेशा उनका कर्जदार रहूंगा।’

हेडन ने यह भी कहा ‘मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं भारत को इस हद तक जानता हूं कि उनका दर्द समझ सकता हूं, लेकिन कुछ ऐसे लोग जिन्होंने शायद ही वहां समय बिताया हो और उस देश को समझा हो, फिलहाल आलोचना करने में पीछे नहीं है। एक क्रिकेटर के तौर पर इस खेल के प्यार की वजह से मैं आइपीएल में हिस्सा लेने भारत आता रहा। आइपीएल में वर्षो से मेरे देश के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। ऐसे समय में जब लोग भारत के लिए दरवाजे बंद कर रहे हैं और सरकार की आलोचना कर रहे हैं, मैं चाहता था कि भारत में रहते हुए अपने विचार सामने रखूं, जो मीलों दूर बैठे लोग नहीं जानते।’

Related Articles

Back to top button