ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

रायपुर से झारखंड जा रही बस पलटी, कई यात्री घायल

अंबिकापुर। बिलासपुर मार्ग पर ग्राम गुमगा के समीप बेकाबू बस के सड़क किनारे पलट जाने से बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। लगभग तीस से पैंतीस यात्रियों को लेकर राजधानी रायपुर से सोमवार की रात बस झारखंड के गढ़वा जाने के लिए रवाना हुई थी।मंगलवार अल सुबह चार बजे के लगभग उदयपुर और तारा के बीच ग्राम गुमगा के समीप चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही अफरा-तफरी मच गई। मार्ग से गुजर रहे दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने उदयपुर थाने में सूचना दी। उदयपुर से संजीवनी 108 एंबुलेंस और पुलिस की डायल 112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घायलों को उदयपुर अस्पताल लाया गया।

किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई थी। तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताई जा रही है। सड़क नवनिर्माण के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली अधिकांश वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है। मौके पर पहुंचे उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने बताया कि 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कई यात्री ऐसे हैं जो पूरी तरीके से सुरक्षित हैं, उन्हें उनके गंतव्य तक रवाना करने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Back to top button