ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 2.67 लाख मामले, 4529 लोगों की मौत

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2.67 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि, देश में कोरोना के मामले तो कम हो रहे हैं लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना से 4500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 67 हजार 334 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 4529 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

हालांकि, कोरोना के मामलों के साथ देश में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना संक्रमण से 3 लाख 89 हजार 851 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। देश में अब तक कुल 2 करोड़ 19 लाख 86 हजार 363 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना की रिकवरी के साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी तेजी से कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 27 हजार 46 एक्टिव केस कम हुए हैं।  जिससे फिलहाल देश में कोरोना का सक्रिय आंकड़ा गिरकर 32 लाख 26 हजार 719 पर आ गया है

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 2 करोड़  54 लाख 96 हजार 330  मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना की सक्रिय दर फिलहाल 12.66 फीसद है। कोरोना की रिकवरी दर 86.23% पर है। भारत की कोरोना मृत्यु दर अभी 1.11% है।

मंगलवार को 20.08 लाख टेस्ट 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 20,08,296 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 32 करोड़ 3 लाख एक हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

साढ़े 18 करोड़ से पार पहुंचा टीकाकरण का आंकड़ा

इस बीच देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 13,12,155 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Related Articles

Back to top button