ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
देश

चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर, दिल्ली-यूपी, हिमाचल समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है।  चक्रवाती तूफान टाक्टे( Cyclone Tauktae) के कारण देश भर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैँ। यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है जबकि पहाड़ों में अतिवृष्टि के आसार हैं जबकि उच्च हिमालय में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।

तूफान टाक्टे गुजरात से निकलकर राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। अरब सागर (Arab Sea) से उठा चक्रवात टाक्टे (Tauktae) मंगलवार रात को और कमजोर पड़ गया है। लेकिन चक्रवात टाक्टे के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगीय़ दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि टाक्टे के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार बुधवार को यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-यूपी में यहां-यहां होगी बारिश

मौसस विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी की कई जगहों को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव है। दिल्‍ली-एनसीआर  में बहादुरगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्‍लभगढ़, नोएडा), पानीपत, गन्‍नौर, सोनीपत, गोहाना, बहजोई, सहसवान, नरोरा, देबाई, अनूपशहर, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, गलौटी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला में बारिश होगी।

इनके अलावा यूपी के एटा, कासगंज, जालेसर, सिकंदरा राव, हाथरस, इगलस, अलीगढ़, खैर, अतरौली, जट्टारी, खुर्जा, जजऊ, आगरा, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगांव, विराटनगर, कोटपुतली, कैथल, भिवाड़ी, मेहंदीपुर बालाजी, महवा, अलवर, भरतपुर, नागौर, डीग में भी बारिश होगी।

Related Articles

Back to top button