ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

बिलासपुर में मकान किराए के नाम पर पत्नी को किया आग के हवाले

बिलासपुर।मकान मालिक को किराया देने के लिए कहने पर पेंटर ने अपनी पत्नी पर स्प्रिट डालकर आग लगा दी। घटना से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि तालापारा के तैबा चौक में रहने वाला कासिम अली (25 वर्ष) पेंटिंग का काम करता है। तीन साल पहले उसकी शादी मोहल्ले में ही रहने वाली साबिया बेगम (23 वर्ष) से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। दोनों तैबा चौक में किराए के मकान में रहते हैं। कासिम ने बीते तीन महीने से मकान का किराया नहीं दिया है। सोमवार की सुबह मकान मालिक किराया लेने आया था। इस दौरान कासिम घर में नहीं था।

दोपहर को वह अपने घर लौटा। इस दौरान साबिया ने मकान के किराए के संबंध में बात की। इस पर कासिम ने रुपये नहीं होने की बात कही। तब साबिया ने अपने पति को पिता से रुपये मांगने की बात कही। इससे वह नाराज हो गया। उसने घर में रखे स्प्रिट को अपनी पत्नी के ऊपर फेंक दिया और माचिस से आग लगा दी। महिला आग की चपेट में आ गई।

उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है। इस आधार पर आरोपित पति के खिलाफ धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

परिवार परामर्श केंद्र में भी चल रहा मामला

थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता है। इस पर महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में भी आवेदन दिया है। आवेदन पर परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर दोनों को समझाइश दी गई थी। उनकी तीन बार काउंसिलिंग भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button