ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...
देश

शहर के चर्चित सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े, लाखों की सट्टा-पट्टी सहित छह गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में जुआ एक्ट के प्रकरण में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से सात सट्टा-पट्टी, पांच डॉट पेन और नकदी 4360 रुपए जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी थाना पुरानी बस्ती राजेश सिंह के निर्देशानुसार राज टावर के सामने ब्रम्हपुरी में पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां पर दो व्यक्तियों को दांव लगाकर हार जीत का सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया गया।

आरोपितों के कब्जे से दो सट्टा-पट्टी, दो डॉट पेन और नगदी 1240 रुपए जब्त किए गए। नाम पता पूछने पर आरोपितों ने अपना नाम ओगरे बाघ और प्रदीप यादव बताया। इसके बाद कुशालपुर गिट्टी खदान के पास पुलिस टीम ने दबिश दी। यहां पर दो व्यक्ति हारजीत का दांव लगा कर सट्टा खिलाते मिले। उनके कब्जे से दो सट्टा-पट्टी, 2 डॉट पेन और नगदी 1240 रूपए जब्त किए। यहां रविंद्र दौड़िया और प्रदीप सिंह चंदेल पकड़े गए।

इसी तरह राष्ट्रीय चौक आदिवासी कालोनी कुशालपुर में मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दबिश दी गई। यहां एक व्यक्ति सट्टा खिलाते मिला। आरोपित के कब्जे से तीन सट्टा-पट्टी और नकदी 2000 रुपए जब्त किए गए। नाम पता पूछने पर आरोपित ने अपना नाम दीपेश तिवारी बताया। इस तरह आरोपितों के कब्जे से कुल सात सट्टा-पट्टी, पांच डॉट पेन और नकदी 4360 रुपए जब्त किए। आरोपितों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button