ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

CoviSelf Kit: अब घर बैठे कीजिये 2 मिनट में कोरोना की जांच और 15 मिनट में मिल जाएगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने एक अहम फैसला किया है। उसने एक ऐसी जांच किट को मंजूरी दी है जिसकी सहायता से लोग घर बैठे ही 2 मिनट कोरोना की जांच कर सकेंगे। कोविसेल्फ नामक इस किट से 15 मिनट में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे पता चलेगा कि कोरोना संक्रमण है या नहीं। इस किट की कीमत 250 रुपये है। आइसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में यह किट बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। आइसीएमआर ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दी।

आइसीएमआर ने रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट को दी मंजूरी, सिर्फ नाक के सैंपल की जरूरत

इसके जरिये घर में ही नाक के जरिये जांच का सैंपल लिया जा सकेगा। इस किट का इस्तेमाल कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोग कर सकते हैं। इस टेस्टिंग किट को पुणे की मायलैब डिस्कवरी सोल्यूशंस लिमिटेड (Mylab Discovery Solutions Ltd) ने तैयार किया है। आइसीएमआर ने कहा है कि जो लोग घर में ही कोरोना जांच करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा।  इस ऐप का नाम माईलैब कोविससेल्फ (Mylab Covisself) नाम है। उसके बाद जैसा-जैसा किट पर दिया गया है, उस हिसाब से उन्हें करना होगा जिससे कि पता चल पाएगा कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित है अथवा नहीं।

मोबाइल पर संबंधित एप डाउनलोड कर जांच की जा सकेगी

इसी एप के जरिये पॉजिटिव या निगेटिव रिपोर्ट की एक स्टि्रप मिलेगी, जिसका फोटो लेकर उसे अपलोड करना होगा। मोबाइल फोन का डाटा सीधे आइसीएमार कोविड-19 जांच पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा। इसमें मरीज की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस टेस्ट के जरिये जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जाएगा और उन्हें दोबारा जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन निगेटिव पाए जाने वाले लोगों को तत्काल आरटी-पीसीआर टेस्ट करानी होगी। बलराम भार्गव ने कहा कि कोविड की घरेलू टेस्ट के लिए अभी एक कंपनी ने पहले ही आवेदन कर दिया है और 3 अन्य कंपनियां पाइपलाइन में हैं। अगले सप्ताह तक हमारे पास 3 और कंपनियां होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button