ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

अंडरब्रिज निर्माण के लिए रखा सीमेंट ले गए चोर

बिलासपुर। रेलवे की ओर से बनाए जा रहे अंडरब्रिज के लिए रखे सीमेंट चोर ले गए। इसकी शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने तीन युवकों को गिफ्तार किया है। पुलिस ने सीमेंट जब्त कर आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है।

बेलगहना चौकी प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि बेलगहना में रेलवे की ओर से अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। रानीबछाली निवासी रामायण कौशिक ठेकेदार के सुपरवाइजर हैं। रामायण ने अपनी श्ािकायत में बताया कि अंडरब्रिज निर्माण के लिए डबलबुल कंपनी का सीमेंट लाया गया था।

इसे निर्माण स्थल के पास रखा गया था। 17 मई की रात चोरों ने 23 बोरी सीमेंट पार कर दिया। 18 मई की सुबह उन्हें इसकी जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने गांव में पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि ग्राम शक्तिबहरा के कुछ लड़के मोटरसाइकिल में सीमेंट लेकर जा रहे थे।

इस पर पुलिस ने संदेही जितेंद्र रात्रे निवासी बेलगहना व अविनाश दास निवासी कुम्हारपारा राजीव गांधी चौक बिलासपुर के घर दबिश देकर सीमेंट जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में जितेंद्र के भाई अविनाश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है।

आरोपित पकड़ाने के बाद किया जुर्म दर्ज

बेलगहना पुलिस ने ठेकेदार के सुपरवाइजर की शिकायत पर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि गांव के ही युवकों ने सीमेंट चोरी की है। इस पर पुलिस ने उनके ठिकानों में दबिश देकर सीमेंट जब्त कर लिया। वहीं, पुलिस ने दो भाईयों समेत तीन आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।

Related Articles

Back to top button