ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: कैप्टन बनने के लिए अड़ गए सभी घरवाले तो बिग बॉस लेकर आए एक नया ट्विस्ट

नई दिल्ली। टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस में इस हफ्ते का कैप्टन चुनने का समय आ गया है। पिछले हफ्ते घरवालों के लापरवाह रवैये के कारण घर में किसी भी व्यक्ति को कैप्टन नहीं बनाया गया था। इस हफ्ते शहनाज़ के स्वयंवर में जीतने वाली टीम और शहनाज़ का परिवार बनी टीम के पास 4 दावेदार चुनने का मौका था मगर अब लग रहा है कि आपसी सहमति न होने के कारण इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर का कैप्टन चुनने में दिक्कत होगी।

बिग बॉस के घर के अगले कैप्टन का चुनाव होना था। कुछ दिनों पहले घर में शहनाज़ का स्वयंवर रखा गया था जिसमें पारस और सिद्धार्थ की अलग अलग टीम बनाई गई थी। शहनाज़ नें क्योंकि पारस को अपना पति चुना इसलिए पारस की पूरी टीम विशाल आदित्य, देवोलीना, पारस, हिमांशी को कैप्टन का दावेदारी पाने का मौका मिला था। इनके अलावा शहनाज़ का परिवार यानि हिंदुस्तानी भाऊ, शहनाज़ और रश्मि देसाई भी दावेदारी हासिल कर सकती हैं।

बीते दिन बिग बॉस ने बताया कि दोनों दावेदार टीमों में से सभी को आपसी सहमति कर किन्हीं चार ऐसे व्यक्तियों का नाम देना था जो कैप्टन की रेस में आगे जाएंगे। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को पहले ही जता दिया था कि इस बार काफी सोचविचार कर दावेदार चुनने होंगे।

बाद में दिखाया गया कि दोनों टीमों का हर सदस्य कैप्टन बनने के लिए अड़ जाता है, जिसके कारण आपसी सहमति नहीं हो पाती है। लिविंग एरिया में एकत्रित सभी घरवालों से जब बिग बॉस ने चार दावेदारों के नाम पूछे तो दोनों टीमों ने कहा कि वो आपसी सहमति में नहीं पहुंच पाए हैं।

बिग बॉस ने ये सुनकर पहले तो सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई फिर बाद में कहा कि क्योंकि दोनों टीम आपसी सहमति में नहीं पहुंच पाई हैं इसलिए अब टास्क द्वारा कैप्टन चुना जाएगा। अब इस टास्क में हारी हुई टीम भी भाग ले सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button