ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

औवेसी के धमकी वाले बयान पर कोर्ट का आदेश, दर्ज किया जाए मामला

हैदराबाद (तेलंगाना)। हैदराबाद की एक अदालत ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) विधायक और असुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। दरअसल, इस साल जुलाई में करनदर में एक बैठक के दौरान  अकबरुद्दीन ओवैसी के 15 मिनट की धमकी देने वाले बयान के खिलाफ ये आदेश जारी किया है।

अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ याचिका दर्ज करने वाले याचिकाकर्ता और वकील करुणासागर ने मीडिया से कहा कि अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) अदालत, हैदराबाद ने एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 153 (बी) और 506 के तहत अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए मेरी शिकायत पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया। ओवैसी का 15 मिनट की धमकी वाले बयान पर 23 दिसंबर तक एक रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।

जानें क्या है मामला

दरअसल, ओवैसी ने जुलाई में कहा था कि वर्ष 2013 में की गई उनकी 15 मिनट की टिप्पणी पर आरएसएस आज तक जवाब नहीं दे पाई है।

जुलाई में करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए, ओवैसी ने कहा था, “लोग उन्हें डराते हैं जो आसानी से डर जाते हैं और उन लोगों से डरते हैं जो जानते हैं कि उन्हें कैसे डराना है। वे (आरएसएस) मुझसे नफरत क्यों करते हैं? यह इसलिए है क्योंकि वे सक्षम नहीं हैं। मेरे द्वारा किए गए 15 मिनट के बयान पर जवाब नहीं दे पाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button