विदेश
दलाई लामा का उत्तराधिकारी: अमेरिका ने चीन के दावे को किया खारिज, UN सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा मुद्दा

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र तिब्बत के धार्मिक गुरु के उत्तराधिकारी के मुद्दे को लेकर चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास पैदा हो रही है। धार्मिक गुरु दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर अमेरिका ने कहा कि इसका चुनाव यूएन सहित सभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में विचार-विमर्श करने के बाद होगा। दरअसल, पिछले दिनों अमेरिका की तरफ से इच्छा जताई गई थी कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी की प्रकिया वह देखना चाहता है। वहीं इस पूरे विषय पर चीन की तरफ से कहा गया था कि अमेरिका धार्मिक आजादी के नाम चीन के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है।






