ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
देश

इलाज में लापरवाही से पीड़ित की मौत, अस्पताल में जांच को पहुंची टीम

रायपुर। कोरोना इलाज के नाम पर मरीजों से अधिक वसूली, इलाज में लापरवाही की शिकायत के बीच सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल ने जांच टीम में शामिल लोगों को ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मरीजों द्वारा अस्पताल की ओर समझौते का आरोप लगने के बाद सीएमएचओ ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत जांच टीम को हिदायत दी है। साथ ही आगे से किसी तरह की शिकायत की स्थिति में जांच के बाद अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही है।

इधर इलाज के दौरान मरीज की मौत को लेकर की गई शिकायत के बीच विभाग की एक टीम खरोरा के महामाया अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। घटना ने खरोरा वार्ड-2 निवासी ज्योति देवांगन ने शिकायत की है कि तबीयत खराब होने के बाद उनके पति पप्पू देवांगन को खरोरा के महामाया सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज में लापरवाही की वजह से उनकी मृत्यु हो गई है। शिकायत पुलिस को भी की गई है। इसके आधार पर जांच किया जा रहा है।

अब तक नहीं कर पाए वसूली

इधर पीड़ित राहुल वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारियों फिर आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद भी अब तक अस्पताल पर कार्रवाई नहीं की गई है। मामले में उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को चंद्रशेखर नायक को मित्तल इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंस अस्पताल में भर्ती किया गया। कोविड इलाज में वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य खर्च को शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक वसूला गया। और रात में फोन कर पेमेंट नकद करने का अस्पताल ने दबाव बनाया। बिल 4.20 लाख से अधिक बना था। शिकायत जिला स्वास्थ्य विभाग में किया। यहां पर विभाग के अधिकारी द्वारा 37 हज़ार रुपये लेकर मामला रफादफा करने की बात कही गई थी।

जानिए क्‍या कहा-सीएमएचओ ने…

अस्पतालों द्वारा अधिक राशि वसूली मामले में जितनी भी शिकायतें हमें मिली थी। सभी पर कार्रवाई की गई है। आगे भी शिकायतें आएंगी उसपर त्वरित कार्रवाई होगी। जांच अधिकारियों को भी कार्रवाई को लेकर पारदर्शिता रखने कहा गया है।

-डॉक्टर मीरा बघेल, सीएमएचओ, जिला-रायपुर

Related Articles

Back to top button