ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

मां महामाया एयरपोर्ट उन्नयन के लिए 43 करोड़ से अधिक की स्वीकृति

अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) के उन्नयन कार्य के लिए राज्य सरकार ने 43 करोड़ 55 लाख 85 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की है। निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। निविदा जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अंबिकापुर से 12 किलोमीटर दूर दरिमा से नियमित उड़ान सेवा आरंभ करने की मांग लगातार उठ रही है। पूर्व में अधोसरंचना विकास के सारे कार्य पूर्ण कर लिए गए थे। अंतिम समय में डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन की टीम ने निरीक्षण के दौरान कई कमियां निकाल दी थी जिस कारण यहां से विमान सेवा को झटका लगा था। रनवे की लंबाई बढ़ाने के साथ मानक के अनुरूप सुविधाएं विकसित नहीं होने का हवाला देकर उड़ान की अनुमति नहीं दी गई थी।

केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत के अलावा सरगुजा के जनप्रतिनिधियों व व्यवसायिक संघों ने सरगुजा से भी विमान सेवा आरंभ करने जरूरी कायोर् को पूर्ण करने की आवश्यकता जताई थी। केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने तो केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से मुलाकात कर विमान सेवा आरंभ करने चर्चा की थी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भी केंद्र शासन स्तर पर अंबिकापुर से लगे दरिमा स्थित एयरपोर्ट से विमान सेवा आरंभ करने समय-समय पर केंद्र सरकार और संबधित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर जनभावनाओं से अवगत कराया था। डीजीसीए के सुझाव के अनुरूप लोक निर्माण विभाग ने भी प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया था। बिलासपुर से विमान सेवा आरंभ हो जाने के बाद से सरगुजा क्षेत्र के लोगों की भी उम्मीदें बढ़ गई थी लेकिन जरूरी निर्माण कार्य नहीं होने से मामला अटका हुआ था। आखिरकार राज्य सरकार ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा के उन्नयन कार्य के लिए राशि की स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी स्वीकृति के अनुरूप लोक निर्माण विभाग सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ने प्रमुख अभियंता को पत्र प्रेषित कर निविदा आमंत्रित करने आग्रह किया है ताकि जरूरी निर्माण कायोर् को अतिशीघ्र पूरा किया जा सके। इसमें सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य रनवे की लंबाई बढ़ाना है। अभी रनवे की लंबाई डेढ़ हजार मीटर है। इसके अलावा एयर ट्रैफिक कंट्रोल, अहाता की ऊंचाई बढ़ाने और यात्री सुविधाओं का विस्तार तथा सुरक्षा से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। मालूम हो कि पूर्ववर्ती भाजपा शासन के दौरान दरिमा से घरेलू विमान सेवा आरंभ करने की पहल हुई थी। शुरुआत में 17 सीटर विमान उड़ाने की तैयारी थी। एयर ओडिशा से अनुबंध भी हुआ था लेकिन सुविधा आरंभ नहीं हो सकी थी। पिछले चार वषोर् से विमान सेवा आरंभ करने का सपना पूरा नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button