ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

इंफाल। मणिपुर में आज सुबह-सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 रही। जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर उखरूल में यह झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है इन झटकों में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि इससे पहले भी इस प्रकार के भूकंप के झटके यहां पर महसूस किए जा चुके हैं।

 

हाल ही में चीन में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए 

बता दें पिछले दिनों चीन के युन्नान प्रांत की यांग्बी यी स्वायत्त काउंटी में एक के बाद एक आए भूकंप में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए थे। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के प्रांत के प्रमुख यांग गुओजोंग ने बताया कि दाली बाइ स्वायत्त प्रांत की सभी 12 काउंटी और शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन यांग्बी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।  यांग्बी काउंटी में दो लोगों की और योंगपिंग काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया था कि तीन तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा 24 अन्य को मामूली चोटें आयी थी। भूकंप से 20,192 मकानों में रह रहे करीब 72,317 निवासी प्रभावित हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, यांग्बी में रात नौ बजे से 11 बजे तक 5.0 तीव्रता से अधिक के चार भूकंप आए थे।

Related Articles

Back to top button