ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

देश में कम हो रहे कोरोना के मामले, उत्तर के ज्यादातर हिस्सों में कम केस, दक्षिण ने बढ़ाई मुश्किलें

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर से राहत लगातार जारी है। उत्तर भारत समेत देश के अधिकतर राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। देश में फिलहाल कोरोना की स्थिति ये है कि एक तरफ देश के दक्षिणी हिस्से में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं तो दूसरी ओर उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। ये कोरोना के आंकड़ों में भी साफ नजर आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,40,084 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान मौत का आंकड़ा देश भर में 3,741 रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,55,102 रही। जिसको मिलाकर देश में कोरोना से अब तक 2 करोड़ 34 लाख 25 हजार 467 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1.18 लाख एक्टिव केस कम हुए हैं।  इससे देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28 लाख 5 हजार 399 रह गई है। भारत में कोरोना से अब तक कुल 2 लाख 99 हजार 266 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के कुल मामले 2 करोड़ 65 लाख 30 हजार 132 हो चुके हैं।

तमिलनाडु में लाकडाउन के बावजूद मामले बढ़ रहे हैं और केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में भी सख्त पाबंदियों का कुछ खास असर नहीं देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मामले कम हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button