ब्रेकिंग
Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्... Power Crisis in Jaisalmer: तूफान के बाद जैसलमेर में ब्लैकआउट; ढाई करोड़ का नुकसान, बहाली में लगेगा 48... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Fuel Price Hike Impact: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें बढ़ाएंगी महंगाई; दूध-सब्जी से लेकर सीमेंट तक होगा... Dhamtari News: कृषि में क्रांति! धमतरी बना देश का पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी अत्याधुन...
देश

159 मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री आज वर्चुअल कार्यक्रम में करेंगे सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के मेधावी छात्रों का सम्मान रविवार 23 मई को किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल समारोह में शामिल होकर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थियों से रूबरू भी होंगे। कोरोना काल के चलते इस बार वर्चुअल रूप से सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष के प्रावीण्य सूची के छात्रों को 1.50 लाख रुपये (इसमें लेपटॉप की राशि भी शामिल है) सम्मान राशि और प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को पदक वितरण किया जाता है।

मेधावी छात्रों को सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी व छात्रों को प्रदाय किए जाने वाले प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों के पदक व्यक्तिगत रूप से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे।

159 मेधावी छात्रों का सम्मान

हाईस्क 2019 में टॉप10 की सूची में 26 और विशेष पिछड़ी जनजाति में पांच सहित कुल 31 मेधावियों का सम्मान होगा। वहीं, हायर सेकंडरी में 29 टॉप10 संकायवार प्रथम संख्या छह और विशेष पिछड़ी जनजाति सहित कुल 39 मेधावी। इसके अलावा हायर सेकंडरी व्यावसायिक एक मेधावी।

साल 2019 के कुल 71 मेधावियों को सम्मान किया जाएगा। 2020 में हाईस्कूल में 52 और हायर सेकंडरी में 35 कुल 88 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। दोनों वर्ष का मिलाकर 159 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button