ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

मेरठ में ब्लैक फंगस से 4 और लोगों की मौत, अब तक 12 लोग गंवा चुके जान

मेरठः कोरोना वायरस तो लोगों के लिए मुसीबत बना ही हुआ है, वहीं अब ब्लैक फंगस ने भी अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मेरठ में पिछले 24 घंटे में 4 और मरीजों की मौत ब्लैक फंगस की वजह से हो गई है। जिसके चलते मेरठ में ब्लैक फंगस से मरने वालों की अब तक संख्या 12 हो गई है।

बता दें कि मेरठ में अब तक ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है।  जिसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज में में कोविड और नॉन कोविड ब्लैक फंगस वार्ड बनाया गया हैं। इसके साथ ही ब्लैक फंगस को लेकर सर्विलांस तेज कर दी गई है।

इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ज्ञानेंद्र का कहना है कि कोविड-19 का अलग वार्ड बना दिया गया है। कई मरीजों का ऑपरेशन करने की तैयारी है। वहीं सीएमओ डॉक्टर अखिलेश ने कहा कि ब्लैक फंगस महामारी घोषित की गई है, इसका सर्विलांस तेज़ कर दिया गया है। वहीं कई रोगियों ने भी ब्लैक फंगस को मात दी है।

Related Articles

Back to top button