ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
देश

चक्रवाती ‘यास’ से निपटने को लेकर पीएम माेदी की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह भी रहे मौजूद

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘यास’ के संभावित खतरे से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार अलर्ट है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष अधिकारियों क साथ बैठक की। इस दौरान साइक्लोन से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई।

 बैठक में गृह मंत्री भी होंगे शामिल
इस बैठक में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और दूरसंचार, बिजली, नागरिक उड्डयन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के सचिव आने वाले तूफान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री और अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

भारतीय तटरक्षक भी तैयार 
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी अंडमान सागर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में 22 मई को बना कम दबाव का क्षेत्र 24 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। ‘यास’ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 मई तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना है। भारतीय तटरक्षक भी पूर्वी तट पर विकसित हो रहे चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के कारण उत्पन्न हो सकने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी में जुटा गया है।

जहाज और विमान हाई अलर्ट पर
तटरक्षक ईस्टर्न सीबोर्ड ने चक्रवात के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ईस्टर्न सीबोर्ड में तटरक्षक स्टेशन, जहाज और विमान हाई अलर्ट पर हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में चक्रवातीय तूफान के मद्देनजर कोलकाता पोर्ट टस्ट्र (श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह भी तैयारियों में जुटा हुआ है। बंदरगाह जानमाल, जहाजों तथा अन्य संपत्ति के नुकसान से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था कर रहा है।

Related Articles

Back to top button