ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते महाराष्ट्र और कर्नाटक में 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण रुका

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और कर्नाटक ने वैक्सीन की कमी को वजह बताते हुए 18-44 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण को फिलहाल रोक दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बच्चों के डाॅक्टर और कोरोना पर गठित टास्क फोर्स टीम के सदस्यों से बातचीत में कहा कि वैक्सीन की आपूर्ति सुचारू नहीं होने से 18-44 आयुवर्ग के टीकाकरण को रोकना पड़ा है।

कर्नाटक में 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण रुका

वहीं, कर्नाटक ने भी इस समूह के टीकाकरण को रोक दिया है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस आयुवर्ग में आने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स, जोखिम वाले समूह के लोगों और प्राथमिक समूह के सदस्यों को नोट अधिकारी टीकाकरण की अगली तारीख और समय की जानकारी देंगे।

गुजरात एक हफ्ते में आठ लाख लोगों को लगाएगा टीका

महाराष्ट्र और कर्नाटक के उलट गुजरात ने सोमवार से एक हफ्ते का टीकाकरण अभियान चलाकर 18-44 आयुवर्ग के आठ लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन इस आयुवर्ग के एक लाख लोगों को टीका लगाने के लिए व्यवस्थाएं की हैं।

Related Articles

Back to top button