ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

बजरा पी305 के 274 कर्मियों की नौसेना को मिली जानकारी, समुद्र में हाे गए थे लापता

महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से 16 और शवों के मिलने के साथ ही समुद्र में हादसे के शिकार हुए बजरा पी305 और खींचने वाली एक नौका के सभी 274 कर्मियों का पता चल गया है। नौसेना ने सोमवार को इस बारे में बताया। चक्रवात ताउते के प्रभाव से बजरा पी305 समुद्र में डूब गया था और नौका वरप्रदा तट से दूर चली गयी थी।

70 शवों को समुद्र से निकाला गया बाहर
नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि 17 मई को कुल 274 (बजरा पी305 से 261 और नौका वरप्रदा से 13) कर्मियों के लापता होने की सूचना मिली थी। पी305 से 186 और वरप्रदा से दो लोगों को समुद्र से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक के जहाजों ने 70 शवों को समुद्र से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में तट से आठ शव मिले और अन्य आठ शव गुजरात में वलसाड के निकट तट पर मिले।

शवों की अंतिम पुष्टि जारी 
प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह से सभी 274 (बजरा पी305 से 261 कर्मी और नौका वरप्रदा से 13 कर्मी) लोगों का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि शवों की पहचान होने के बाद अंतिम पुष्टि की जायेगी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार तक जो 70 शव बरामद किये, समझा जाता है कि वे पी305 के कर्मी हैं। तटों पर बहकर आये 16 शवों के मिलने से हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो सकती है। लेकिन अब तक आधिकारिक मृतक संख्या 70 ही है।

Related Articles

Back to top button