ब्रेकिंग
OpenAI का मेगा धमाका: 900 करोड़ में खरीदा हेल्थ-टेक स्टार्टअप 'Torch', अब AI से होगा बीमारियों का इल... क्विक कॉमर्स पर सरकार का हंटर: 10 मिनट में सामान पहुंचाने का वादा अब पड़ेगा भारी, जारी हुए नए निर्दे... सऊदी बनाम यूएई: खाड़ी के दो शेरों में छिड़ी 'कोल्ड वार', क्या मुस्लिम ब्लॉक में अलग-थलग पड़ रहा है अमीर... लोहड़ी की पवित्र अग्नि में डालें ये 'गुप्त' चीजें: साल भर नहीं होगी धन-धान्य की कमी, बरसेगी मां लक्ष... प्रदूषण से बचाव या बीमारी को बुलावा? एक्सरसाइज छोड़ने वालों के मेटाबॉलिज्म और हार्ट हेल्थ पर मंडराया ... बरनाला पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग के बाद दो खूंखार अपराधी गिरफ्तार पंजाब के स्कूलों में बढ़ेंगी छुट्टियां! Red Alert के बीच आज आ सकते हैं नए आदेश भीषण ठंड के बीच चंडीगढ़ के स्कूलों में बढ़ी छुट्टियां, 17 जनवरी तक रहेंगे बंद जालंधर में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी पर FIR का मामला, DGP समेत 3 पुलिस अफसरों को मिला 72 घंट... जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें...
देश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह की उतारी आरती, फिर रवाना हुए थाना घेरने

रायपुर।  टूल किट मामले में भाजपा नेता आज प्रदेश भर में थानों में गिरफ्तारी दे रहे हैं। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत सिविल लाइन थाने के सामने गिरफ्तारी देने पहुंचे। रायपुर के कई अन्‍य थानों में भी भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंच रहे हैं।

अपने निवास मॉलश्री विहार से रवाना होने के बाद डॉक्टर रमन के काफिले को कटोरा तालाब में रोका गया। वहां महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रमन की आरती उतारी और उसके बाद पैदल सभी सिविल लाइन थाने के लिए रवाना हुए।

डॉ. रमन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश में पहली सरकार है, जहां किसी पत्र को ट्वीट करने पर एफआईआर दर्ज हो रही है। यह तानाशाही है, जिसका हम सभी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में रमन ने कहा कि कार्यकर्ता आज पार्टी के साथ खड़ा है और यह समय बताएगा कि सरकार के खिलाफ कितना उग्र प्रदर्शन हो सकता है।

भाजपा कार्यालय का एकात्म परिसर के सामने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में भाजपा का झंडा लेकर थानों का घेराव शुरू किया है। जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में यह घेराव किया जा रहा है। दूसरी ओर प्रदेश भाजपा संगठन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों के सामने प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया है। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक थाने के सामने धरना देने वाले पार्टी पदाधिकारियों का नाम घोषित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button