कांग्रेस का आज से चलाएगी मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण की खतरनाक होती दूसरी लहर के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने टीकाकरण अभियान में राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभियान को सफल बनाने और लोगों को प्रेरित करने के लिए बूथ पर फोकस किया है। प्रत्येक बूथों से कोरोना को दूर रखने के लिए मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान की शुस्र्आत सोमवार से कर दी गई है।
पीसीसी ने संगठनात्मक गतिविधियों की सबसे आखिरी और मजबूत कड़ी बूथ स्तर पर फोकस किया है। दूसरी लहर के बीच वैक्सीन को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के बीच अब भी जमकर राजनीति चल रही है। टीकाकरण गति नहीं पकड़ पा रही है। समय पर उपलब्ध ना होने के कारण केंद्रों में सन्न्ाटा पसरा हुआ है। टीके की आपूर्ति भी लगातार प्रभावित हो रही है। राज्य सरकार के लिए राहत वाली बात ये है कि लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है।
संक्रमण का दर पहले की तुलना में काफी हो गया है। मृत्यु दर कम होने लगी है। अच्छी खबर ये कि होम आइसोलेश्ान में रहने वालों के अलावा अस्पताल में जिन संक्रमितों का इलाज चल रहा है वे भी अब स्वस्थ होकर घ्ार लौटने लगे हैं। रिकवरी रेट पहले की तुलना में काफी अच्छी है। केंद्र व राज्य सरकार टीकाकरण को लेकर गंभीर नजर आ रही है।
यही कारण है कि दिशा निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांगे्रेस की सरकार की काबिज है। लिहाजा पीसीसी ने टीकाकरण में राज्य सरकार की मदद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घर-घर संपर्क करेंगे बूथ पदाधिकारी
वैक्सीनेशन के लिए आज से कांग्रेसजन घर-घ्ार संपर्क करेंगे और केंद्रों में पहुंचकर टीकाकरण कराने अपील करेंगे। टीके से पहले आनलाइन पंजीयन के लिए मदद भी करंेगे। वैैक्सीनेशन के अलावा लाकडाउन के दौरान घरों में रहने व कोविड-19 प्रोटोकाल का गंभीरता के साथ पालन करने की समझाइश भी दंेगे। घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील भी करेंगे।
पीसीसी के निर्देश पर सोमवार से प्रदेशभर में अभियान की शुस्र्आत की जा रही है। मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान में बूथों में काम करने वाले कांग्रेसजनों व प्रभारियांे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस काम को प्राथमिकता के साथ ही गंभीरता के साथ करने कहा गया है।
अभयनारायण राय-प्रवक्ता,पीसीसी छग





