ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
खेल

एलन मस्क के ट्वीट ने फिर किया कमाल, 40 हजार डॉलर के करीब पहुंची Bitcoin की कीमत

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट से क्रिप्टोकरेंसीज की दुनिया में तहलका मच जाता है। मस्क के एक ट्वीट ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। मस्क के ट्वीट के बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 40,000 डॉलर के करीब पहुंच गई।

PunjabKesari

क्या है ट्वीट
मस्क ने ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स से क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin को डेवलप करने के आइडियाज मांगे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बिटकॉइन की कीमतों में स्थिरता लाने के बारे में उनकी उत्तरी अमेरिका के बिटकॉइन माइनर्स से बात हो रही है और इसमें संभावनाएं दिख रही हैं। उनके इस ट्वीट के तुरंत बाद बिटकॉइन की कीमत 40,000 डॉलर के करीब पहुंच गई थी। हालांकि फिर इसमें गिरावट आई।

PunjabKesari

दुनिया की टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की कीमत
बिटकॉइन 14 अप्रैल को 64,829 डॉलर के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसकी वैल्यूएशन करीब 1 लाख करोड़ डॉलर गिरी है। coinmarketcap.com के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8.15 बजे बिटकॉइन 38,305 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। Ethereum 2,570.39 डॉलर पर, Tether 1 डॉलर पर, Binance Coin 342.60 डॉलर पर, Cardano 1.54 डॉलर पर, Dogecoin 0.3441 डॉलर पर, XRP 0.9696 डॉलर पर, Polkadot 21.87 डॉलर पर और Internet Computer 142.04 डॉलर पर ट्रेड कर रही थीं।

Related Articles

Back to top button